DA Hike Update: होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, डीए में होगी इतनी बढ़ोतरी

DA Hike Update: अगर आप भी केंद्रीय कर्मचारी है, तो आज की यह खबर सुनकर आप काफी खुश होने वाले हैं। हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि होली से पहले ही केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया जाएगा, आज हम आपको इसके ही बारे में जानकारी देने वाले हैं। सरकार जल्द ही महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को लेकर बड़ा ऐलान कर सकती है, हम आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं।

जल्द मिलेगा केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

अभी तक सरकार की तरफ से डीए में वृद्धि को लेकर आधिकारिक रूप से कोई भी अपडेट शेयर नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि सरकार डीए में 3% तक वृद्धि का ऐलान कर सकती है, आमतौर पर साल में दो बार डीए में वृद्धि की जाती है। एक बार जनवरी में तो एक बार जुलाई महीने में, अबकी बार होली 14 तारीख को है। मोदी सरकार की तरफ से इससे पहले ही डीए में वृद्धि को लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है।

3% की वृद्धि तय

जनवरी 2025 में लागू होने वाली डीए में वृद्धि का अब तक भी ऐलान नहीं किया गया है, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसको लेकर बड़ा ऐलान किया जा सकता है। केंद्र सरकार कर्मचारियों के वेतन में महंगाई भत्ते की बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडक्शन ( AICPI) के आंकड़ों पर आधार पर ही करती है, उम्मीद की जा रही है कि इसमें 3% की वृद्धि तो तय मानी जा रही है।

जल्द होगा बड़ा ऐलान

अब देखना होगा कि क्या बड़ा ऐलान किया जाता है, कुछ समय पहले ही सरकार की तरफ से आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी गई थी। हर 10 साल के बाद नया वेतन आयोग लागू हो जाता है, ऐसे में सातवां वेतनमान साल 2016 में लागू हुआ था। अब जल्द ही आठवां वेतन आयोग भी लागू कर दिया जाएगा, जिससे केंद्रीय कर्मचारी भी काफी खुश दिखाई दे रहे है।

Leave a Comment