DA Hike 2025: अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है तो आज की यह खबर आपके लिए है। बता दे कि एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आ रही है, एक बार फिर से सरकारी विभागों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी अपडेट
जानकारी देते हुए बताया गया कि मुद्रास्फीति और बढ़ती महंगाई को देखते हुए राज्य सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि करने का फैसला लिया गया है। श्रम विभाग की तरफ से इस फैसले को तुरंत लागू कर दिया गया है, इसका फायदा प्रदेश के 21 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलने वाला है। श्रम विभाग की तरफ से महंगाई भत्ते में यह वृद्धि 1 अक्टूबर 2024 को आधार मानकर की गई है।
इस प्रकार मिलेगा लाभ
पिछले साल यानी की 2024 में जनवरी से जून तक के औसत उपभोक्ता मूल्य इंडेक्स में हुई वृद्धि के अकॉर्डिंग ही यह फैसला लिया गया है। न्यूनतम वेतन पर हाईकोर्ट के इंदौर खंडपीठ की तरफ से हाल ही में एक फैसला आया, उसके बाद श्रम विभाग की तरफ से 1 अप्रैल 2024 से वेतन देने के आदेश जारी कर दिए गए। अब इन श्रमिकों को वेतन के साथ दिए जाने वाले महंगाई भत्ते में भी 50 रूपये प्रति महीने की वृद्धि मिलने वाली है। मजदूरों को 1 अक्टूबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक के लिए महंगाई भत्ता यानी कि डीए के रूप में 2275 एक्स्ट्रा मिलने वाले हैं।
11850 रूपये मिलेगा न्यूनतम वेतन
इस प्रकार 87.50 रूपये पैसे प्रतिदिन दिए जाएंगे, एमपी में अब कृषि श्रमिकों को न्यूनतम वेतन के रूप में 9670 रुपए प्रति महीने और सरकारी विभागों के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन के रूप में 11850 रुपए प्रति महीना मिलने वाला है। अगर आप भी सरकारी कर्मचारी है और इस प्रकार की खबरों की जानकारी सबसे पहले और सही पाना चाहते हैं, तो आप हमारे इस पेज से जुड़ सकते हैं। टेक्सटाइल एवं मेड अप्स उद्योग फुटवियर उद्योगों में भी कार्य करने कर्मचारियों को अभी तक इस लाभ से वंचित रखा गया है, इन उद्योगों के लिए नए सिरे से न्यूनतम वेतन निर्धारण किया जाएगा।